Uncategorized

मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा द्वारा रजत जयंती महोत्सव पर श्रमिक स्वास्थ्य शिविर मेश्रम कार्ड वितरण

लाभार्थियों को मिला डमी चेक व योजनाओं का लाभ

धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार, 12 सितंबर 2025 को अग्रसेन भवन धमतरी में श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर माननीय श्री जगदीश रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं जिला भाजपा महामंत्री महेन्द्र पण्डित विशिष्ट अतिथि एवं मनसुख अग्रवाल विजय शर्मा पार्षद ईश्वर सोनकर मुख्य रूप में शामिल हुए।महापौर रामू रोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की रजत जयंती हमें यह संकल्प दिलाती है कि श्रमिकों का जीवन सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानजनक बने। श्रमिक हमारे समाज और विकास की धुरी हैं, इसलिए उनके कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही श्रमिक कल्याण योजनाओं के अंतर्गत श्रम कार्ड का वितरण किया गया तथा पात्र श्रमिकों को डमी चेक प्रदान कर योजनाओं का लाभ दिया गया।विशिष्ट अतिथि महेन्द्र पण्डित ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन द्वारा किए जा रहे ये प्रयास श्रमिक वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग धमतरी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!