Uncategorized

उपमुख्यमंत्री के साथ मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर रखे विचार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संगोष्ठी में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने संगोष्ठी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा जीएसटी के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आज की शासन-व्यवस्था में लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया। आत्मनिर्भर भारत पर वक्तव्य में मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प विषय पर विचार प्रकट किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से समझाया। श्रीमती रंजना साहू ने कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत पर बताया कि मोदी जी देश में दवाओं और नवाचार में आत्मनिर्भरता, जेट इंजन में आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय गहरे जल अन्वेषण मिशन के तहत भारत अपने गहरे जल ऊर्जा संसाधनों का दोहन करने, स्वदेशी का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने नागरिकों और दुकानदारों से वोकल फॉर लोकल पहल के तहत भारत में निर्मित वस्तुओं का समर्थन करने का आग्रह किया। संगोष्ठी में जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर जी सहित प्रमुख जनप्रतिनिधिगण, संगठन के प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!