Uncategorized

गांजा विक्रेता गिरफ्तार, भेजा गया जेल,गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोटरसाइकिल और नगद रकम सहित 88,010 का माल जप्त

सिटी कोतवाली पुलिस ने आम स्थान पर मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करते हुए एक युवक को रंगे हाथ पकड़कर उसके कब्जे से गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, बिक्री की रकम एवं मोटर साइकिल सहित कुल 88,010 रूपये का माल जप्त किया है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमंत नगर जाने वाले मार्ग पर गोकुल चौक के पास एक युवक अवैध रूप से गांजा बेच रहा है।सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और आरोपी संजय सोनकर को गांजा बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके कब्जे से गवाहों के समक्ष निम्न सामान जप्त किया गया.178 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमती 1,700 रूपये)
हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (कीमती 85,000 रूपये) इलेक्ट्रॉनिक तराजू (कीमती 800 रूपये )बिक्री रकम 510 रूपये कुल जुमला कीमत 88,010 रूपये
आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 246/2025, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।गिरफ्तार आरोपी संजय सोनकर पिता चोखेलाल सोनकर 25 वर्ष निवासी रामपुर वार्ड, धमतरी है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!