Uncategorized

विधायक ओंकार साहू क़े उप मुख्यमंत्री से विकास की मांगो और अपनी मौजूदगी का आमदी नंप अध्यक्ष ज्योति साहू ने किया खंडन

आज विधायक ओंकार साहू द्वारा एक प्रेस विग्यप्ति एवम् सोशल मीडिया में जारी किया गया जिसमे प्रदेश क़े उप मुख्यमंत्री अरुण साव से भेंट कर आमदी गौरव पथ सहित फोर लेन सड़को की स्वीकृति प्रदान करने की मांग का उल्लेख किया गया है. साथ इस दौरान आमदी नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति मुरलीधर साहू की मौजूदगी का भी उल्लेख किया है. उक्त बातो का नंप अध्यक्ष ज्योति साहू ने खंडन किया है. श्रीमति साहू ने आगे कहा कि वे विधायक ओंकार साहू क़े साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाक़ात करने नहीं गई थी बल्कि उनसे अलग से भेंट करने गई थी और क्षेत्र क़े विकास क़े संबंध मे चर्चा की. ज्योति साहू ने कहा कि उनके समक्ष विधायक द्वारा किसी प्रकार क़े क्षेत्र की सड़को या अन्य मांगो को मंत्री जी क़े समक्ष नहीं रखा गया. आज तक ओंकार साहू ने आमदी के क्या विकास किया है ये बताए ?उक्त मांगे जिन्हे विधायक द्वारा उप मुख्यमंत्री से करने की खबर जारी की गई उक्त सभी मांगो को पूर्व मे महापौर रामू रोहरा द्वारा मांग की जा चुकी है जिसपर लगातार स्वीकृति भी मिलती रही है. महापौर रामू रोहरा जी न सिर्फ धमतरी नगर निगम क्षेत्र को विकास की सौगात दिला रहे है बल्कि सम्पूर्ण धमतरी विस क्षेत्र मे विकास की गंगा बहाने कोई कसर नहीं छोड़ रहे है.विधायक ओंकार साहू एवं अन्य लोगो द्वारा भी श्रेय लेने का प्रयास किया जा रहा है.पूर्व मे भी महापौर रामू रोहरा द्वारा आमदी को विकास की कई स्वीकृति दिलाई है. और आगे भी विकास हेतु प्रयासरत रहेंगे. श्रेय की राजनीति से परे होकर आमजनता को विकास और बेहतर सुविधाएं प्रदान करना ही उनका उद्देश्य रहा है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!