झुरातराई के युवक पहुंचा था माकरदोना के मातर मंडई में, धारदार हथियार से हुई हत्या
पेट व सीने में किया गया कई वार, जांच-कार्यवाही में जुटी पुलिस

धमतरी। बीती रात्रि धारदार हथियार से कई वार कर एक युवक को लहुलुहान कर दिया गया जिससे युवक की मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को केरेगांव थाना अन्तर्गत ग्राम माकरदोना में मातर मंडई का आयोजन किया गया था। जिसमें ग्रामीण सहित उनके रिश्तेदार भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसी तरह ग्राम झुरातराई निवासी भानु पिता रामदयाल मंडावी 24 वर्ष भी मातर मंडई में शामिल होने पहुंचा था। इसी दौरान युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के गली में पड़ा मिला। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई में जुट गई। साथ ही वरदान एम्बुलेंस सेवा संस्था द्वारा मृतक का शव जिला अस्पताल लाया गया। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि उक्त हत्या में एक या उससे अधिक आरोपी शामिल थे? साथ ही हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया था। प्रथम दृश्या मृतक के पेट में धारदार हथियार से वार करना प्रतीत हो रहा है। मृतक के पेट व सीने में धारदार हथियार से कई वार किया गया है। जिससे कई गंभीर जख्म नजर आ रहा है। साथ ही युवक अतडिय़ा भी बाहर आ गई है। पुलिस द्वारा ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा जल्द ही हत्या के आरोपी सलाखो के पीछे होंगे।

