बिहार में फिर पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी एनडीए की सरकार, मिल रहा जनता का भरपूर समर्थन – रामू रोहरा
11 विधानसभाओं वाले मुज्जफरपुर जोन के प्रभारी है महापौर रोहरा, डटे हुए है एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में

धमतरी। बिहार में विधानसभा चुनाव का दौर जारी है। उक्त चुनाव भाजपा अपने सहयोगी पार्टियों के साथ मिल रही है। बिहार चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जीताने छत्तीसगढ़ के दिग्गज भाजपा नेता जुटे हुए है। इनमें पूर्व प्रदेश महामंत्री व वर्तमान धमतरी महापौर रामू रोहरा भी प्रमुख रुप से शामिल है।
बता दे कि श्री रोहरा विगत कई दिनों से बिहार में चुनावी प्रचार व चुनावी मैनेजमेंट हेतु डटे हुए है। पार्टी ने उनकी कार्यकुशलता अनुभव व चुनावी मैनेजमेंट की क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें बिहारी के मुज्जफरपुर जोन का प्रभारी बनाया है। उक्त जोन में बांकेपुर विधानसभा सहित कुल 11 विधानसभा आते है। ऐसे में महापौर रामू रोहरा को भाजपा को भाजपा द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बिहार चुनाव में सौंपी गई है। चर्चा के दौरान महापौर श्री रोहरा ने कहा कि सम्पूर्ण बिहार में एनडीए की लहर है। वर्तमान में बिहार में एनडीए की सरकार और इस चुनाव भी पुन: एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। जनता सुशासन से प्रसन्न है। बिहार में जंगल राज को खत्म कर एनडीए सरकार ने ही सुशासन स्थापित किया है।
एलईडी के जगमग रौशनी के दौर मे नहीं पड़ेगी लालटेन की जरुरत
महापौर रामू रोहरा ने चर्चा दौरान कहा कि बिहार में राजद के शासन लालटेन का दौर था इस दौरान जनता लालटेन की रौशनी में जीने को मजबूर थी, लेकिन एनडीए की सरकार ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। अपराध का गढ़ माने जाने वाले बिहार की छवि बदलकर सुशासन स्थापित किया। बिहार की जनता समझ रही है कि एलईडी के रौशनी के इस दौर में लालटेन की जरुरत नहीं है।
भारी बहुमत से पुन: जीत दर्ज करेंगे नीतिन नबीन
महापौर श्री रोहरा ने बताया कि बांकेपुर विधानसभा सीट से छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नीतिन नबीन उम्मीदवार है। वे इस बार भी रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। बांकेपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की लहर है। जनता एनडीए सरकार के सुशासन से खुश है क्षेत्र में हुए विकास कार्यो के दम पर श्री नबीन रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगें।

