Uncategorized

राजीव भवन मे कांग्रेस नेताओं ने मनाई पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती राजीव भवन धमतरी मे मनाई गई. इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनो ने पंडित नेहरू जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इसके पश्चात वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ ने अपने संबोधन में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन-चरित्र तथा त्याग पर प्रकाश डाला. एवं उपस्थित सभी से उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए जीवन को सार्थक बनाने का आव्हान किया. एवं देश को दिए गए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया. इस दौरान विधायक ओंकार साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आकाश गोलछा, योगेश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल शर्मा, मदन मोहन खंडेलवाल, विजय प्रकाश जैन, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, पूर्व पार्षद राजेश ठाकुर, जिला सचिव विक्रांत पवार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, प्रदेश प्रवक्ता युका राकेश मौर्य, वरिष्ठ नेता तिलक सोनकर, ब्लॉक महामंत्री आशुतोष खरे, देवेन्द्र देवांगन, वातंजलि गोस्वामी, सूरज पासवान, अविनाश वाल्मीकि, धर्मेंद्र पटेल, रवि नेताम, जितेंद्र साहू, नमन बंजारे, शेख शोहेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!