Uncategorized

किसानों की हर जरूरत का विष्णु देव साय सरकार रखती है पूरा ध्यान -शशि पवार

अन्नदाता ही है भारत भाग्य विधाता -कविंद्र जैन

धान बेचने आने वाले किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा -ललित साहू

धमतरी। आज प्रदेश की सभी कृषि साख सहकारी समितियों में धान खरीदी उत्सव का शुभारंभ किया गया। प्राथमिक कृषि साख साख सहकारी समिति ग्राम छाती में धान खरीदी उत्सव के शुभारंभ के अवसर पर अतिथि के रूप में पधारे जिले के प्रतिष्ठित किसान तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संपूर्ण अर्थव्यवस्था किसानों पर निर्भर है। केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की डॉ रमन सिंह और उसके बाद विष्णुदेव साय की सरकार में किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन आया है। किसानों की हर जरूरत का सरकार पूरा ध्यान रखती है। पूर्व जिला महामंत्री कविंद्र जैन ने कहा कि अन्नदाता ही भारत भाग्य विधाता है। केंद्र की मोदी सरकार के साथ मिलकर राज्य की विष्णुदेव साय सरकार किसानों के ऊपज को अच्छी कीमत खरीदने के साथ साथ खाद, बिजली, पानी की सुविधा, फसल बीमा, किसान सम्मान निधि सहित अनेक प्रोत्साहन योजनाओं से किसानों की आय को दुगुना से भी अधिक करने के अपने संकल्प को सिद्ध करने में लगी है। सोसाइटी के अध्यक्ष ललित साहू ने क्षेत्र के सभी किसानों को धान खरीदी उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि सरकार सभी किसानों का प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 के भाव से खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। धान खरीदी की व्यवस्था सुचारू रूप से हो इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। उदघाटन के अवसर पर विशेष रूप से नोडल अधिकारी मनीषा साहू, भाजपा नेता बसंत गजेंद्र, जनपद सदस्य नम्रता पालनहार दिली, गांव के किसान प्रीतम साहू, संतोष बल्ला चंद्राकर, राजू चंद्राकर, सरपंच दानेश्वरी यादव, उप सरपंच रमेश यादव, टहलू राम साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!