Uncategorized

छत्तीसगढ़ का मखाना बोर्ड में शामिल होना यहां के किसानों का आर्थिक मजबूती का नया अध्याय प्रारंभ करेगी – उमेश साहू

धमतरी :- भाजपा मीडिया प्रभारी उमेश साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कृषि इतिहास में एक नई और महत्वपूर्ण शुरुआत करते हुए केंद्र सरकार ने राज्य को मखाना विकास बोर्ड में शामिल कर लिया है। दो दिन पहले धमतरी आगमन के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐतिहासिक घोषणा किए जिससे पूरे प्रदेश में अत्यंत उत्साह और उम्मीदों के साथ स्वागत किया जा रहा है।
मखाना बोर्ड में शामिल होने के बाद छत्तीसगढ़ के किसानों को अब उत्पादन से लेकर प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग तक हर स्तर पर राष्ट्रीय स्तर का समर्थन मिलेगा। मखाना एक उच्च मूल्य वाली नकदी फ़सल होने के कारण यह कदम किसानों की आय को कई गुना बढ़ाने की क्षमता रखता है।
विशेष रूप से धमतरी और बस्तर संभाग के जलसमृद्ध क्षेत्रों में मखाना एक प्रमुख विकल्प बन सकता है, जिससे फसल चक्र परिवर्तन के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट कहा कि मखाना बोर्ड किसानों को एफपीओ के माध्यम से संगठित करेगा और आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इससे किसानों की लागत कम होगी और उन्हें बाज़ार में बेहतर दाम मिलने लगेंगे।राज्य में जल्द ही मखाना प्रोसेसिंग इकाइयाँ स्थापित करने की भी संभावनाएँ हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ होगा और स्थानीय उत्पाद को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने में सहायता मिलेगी।
मखाना बोर्ड में शामिल होने से छत्तीसगढ़ का नाम देश के उभरते मखाना उत्पादन राज्यों” में जुड़ जाएगा। अभी तक बिहार इस क्षेत्र में अग्रणी राज्य रहा है, परंतु छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक जलस्रोत संपत्ति और उर्वरक मिट्टी इसे भविष्य में एक मजबूत प्रतिस्पर्धी बना सकती है।यह कदम छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा और किसानों को नई फसल अपनाने हेतु प्रेरित करेगा, जिससे उनकी पारिवारिक आय में लगातार वृद्धि संभव होगी।केंद्रीय नेतृत्व के आभार के साथ भाजपा का स्वागत करते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू ने कहा छत्तीसगढ़ के किसानों को एक नई दिशा देने वाला यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की किसान-हितैषी सोच का प्रमाण है।मखाना बोर्ड में छत्तीसगढ़ का शामिल होना प्रदेश कृषि के लिए ऐतिहासिक पल है। इसका सीधा लाभ हमारे किसानों, युवाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा।भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के हर किसान तक इस योजना का लाभ पहुँचाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेगी।इस घोषणा के बाद धमतरी सहित पूरे 36गढ़ में किसानों, कृषि संगठनों और ग्रामीण समुदायों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कई किसान नेताओं ने इसे छत्तीसगढ़ के कृषि भविष्य के लिए “गेम-चेंजर फैसला बताया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!