Uncategorized

एसआईआर प्रक्रिया राजनीतिक दलों और आम जनता के बीच चुनाव प्रणाली की निष्पक्षता में विश्वास बढ़ाएगी – डॉ बीथिका विश्वास

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने कहा एसआईआर मतदाता सूचियों को शुद्ध और अद्यतन करने के लिए चलाया जा रहा एक राष्ट्रव्यापी अभियान है


धमतरी। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ बीथिका विश्वास ने कहा कि एसआईआर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों को शुद्ध और अद्यतन करने के लिए चलाया जा रहा एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। यह अभियान मृत, स्थानांतरित या एक से अधिक जगहों पर पंजीकृत मतदाताओं के नामों को हटाकर मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाता है, जिससे चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित होती है। डुप्लीकेट नामों को हटाने से फर्जी मतदान की संभावना कम होती है। घर-घर जाकर सत्यापन के माध्यम से, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या पहले छूट गए पात्र नागरिकों को मतदाता के रूप में नामांकित होने का अवसर मिल रहा है। इस प्रक्रिया से एक अद्यतन और समावेशी मतदाता सूची मतदाताओं, राजनीतिक दलों और आम जनता के बीच चुनाव प्रणाली की निष्पक्षता में विश्वास बढ़ाएगी। चुनाव आयोग द्वारा इस बार प्रक्रिया को तकनीकी रूप से उन्नत किया गया है, जिसमें फॉर्मों का डिजिटलीकरण किया जा रहा है ताकि प्रक्रिया तेज और पेपरलेस हो सके। उन्होने आगे कहा कि जो राजनीतिक दल एसआईआर का विरोध कर रहे वे शुद्ध मतदान के खिलाफ है। फर्जी मतदान को बढ़ावा देना चाह रहे है। मतदाताओं को अपने एसआईआर फॉर्म भरने और जमा करने के लिए 4 दिसंबर 2025 तक का समय दिया गया था। जिसे बढ़ाकर 11 दिसम्बर तक किया गया है। सभी मतदाताओं से अपील है कि निर्धारित समयावधि तक अपना एसआईआर फार्म अवश्य जमा करें और मजबूत लोकतंत्र प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ बीथिका विश्वास ने कहा है कि एसआईआर प्रक्रिया चुनावी पारदर्शिता को नया आयाम देगी और फर्जी वोटों पर आधारित राजनीति को पूरी तरह समाप्त कर देगी। उन्होंने कहा कि अभियान का विरोध वही दल कर रहे हैं, जिनकी ताकत अब तक फर्जी वोटिंग पर टिकी रही है। यह पहल चुनाव प्रक्रिया में शुचिता बढ़ाने के साथ उन लोगों की पहचान भी सुनिश्चित करेगी, जिन्होंने गलत दस्तावेजों या फर्जी पहचान के आधार पर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा रखा है। अब तक कई राजनीतिक दल फर्जी वोटों के सहारे चुनावी फायदे उठाते रहे हैं, लेकिन एसआईआर प्रक्रिया के बाद यह पूरी राजनीति ढह जाएगी। एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची शुद्ध होगी और हर पात्र वोटर को सही पहचान मिलेगी, जबकि अवैध रूप से दर्ज नाम स्वत: हट जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची की गहन जांच से उन लोगों की पहचान भी आसान हो जाएगी, जो गलत कागजातों के सहारे देश में रह रहे हैं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!