Uncategorized

मन को ऊर्जा, विचारों को स्पष्टता और राष्ट्रहित को नई दिशा देने वाला रहा मोदी जी की मन की बात – मोनिका देवांगन

भाजपा गंगरेल मंडल अंतर्गत ग्राम बेंद्रानवागांव बूथ क्रमांक 230 में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात


धमतरी। भाजपा गंगरेल मंडल अंतर्गत ग्राम बेंद्रानवागांव बूथ क्रमांक 230 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 128वें संस्करण को सुना गया। इस दौरान जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन विशेष रुप से उपस्थित रही। उन्होने कहा यह कार्यक्रम हमेशा की तरह मन को ऊर्जा, विचारों को स्पष्टता और राष्ट्रहित को नई दिशा देने वाला रहा। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा आरोहण, संविधान दिवस वंदे मातरम् के 150 वर्ष, प्राकृतिक खेती, वोकल फॉर लोकल भारत के उभरते पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने ऐसे नागरिकों की भी सराहना की, जो छोटे-छोटे प्रयासों से समाज में बड़ा बदलाव ला रहे हैं। ह्यमन की बातö वास्तव में जन-संवाद का वह सशक्त मंच है जो देश की सकारात्मकता, जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण की भावना को मजबूत करता है। इस अवसर पर भाजपा गंगरेल मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन बूथ अध्यक्ष नोकेश्वर साहू ग्राम सरपंच श्रीमती प्रसून शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!