Uncategorized

गाली गलौज करने से मना करने पर कर दी युवक की हत्या

धमतरी।रविवार 7 दिसंबर की रात ग्राम सेमरा बी दोनर में बाइक से आए पांच युवकों ने गाली गलौज करने से मना करने पर एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी।इसके बाद वह कट्टा लहराते वहां से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरा बी दोनर में रोहित कुमार नाग 23 वर्ष पिता रामाधार नगर ग्राम ठेलकाबोड़ कांकेर निवासी अपने मौसी के घर काम करने के लिए आया हुआ था। रविवार की रात कुछ लोगों ने रोहित को चाकू मार कर घायल कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रोहित के मौसी के लड़के यादराम ढीमर ने बताया कि रोहित उसकी बड़ी मां का लड़का है उनके घर में काम करने के लिए एक माह से सेमरा आया हुआ था। रविवार को वे दोनों खेम पटेल के ट्रैक्टर में धान खाली करने कुरूद मंडी गए थे। रात 9 बजे वापस लौटे। दोनों खाना खा रहे थे।9:30 बजे कुछ लोग बाहर गाली गलौज कर रहे थे। रोहित बाहर निकला इसी दौरान उन लोगों ने रोहित पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब वह बाहर निकला तो बाइक में पांच लोग थे। एक युवक कट्टा लहराते हुए धमकी भी दे रहा था। जिसमें से दोनर का चंद्रशेखर शामिल भी है, बाकी को चेहरे से पहचानता है।रोहित को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए धमतरी मसीही अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान रात 2 बजे मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात ये पांच युवक आसपास में जमकर गुंडागर्दी किए हैं। बोरसी में मारपीट किये।सिवनी में हाईवा चालक को चाकू में दिखाया, सेमरा में एक युवक को मारना की भी कोशिश की थी। बताया जा रहा कि यह सब सुख नशे के आदी हैं पुलिस तहकीकात में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!