Uncategorized

जरूरतमंद छात्रा की मदद मदद को आगे आये महापौर

किसी भी छात्रा की शिक्षा आर्थिक अभाव के कारण बाधित नहीं होनी चाहिए-रामू रोहरा

धमतरी। जनसेवा और मानवीय संवेदनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण प्रस्तुत करते हुए महापौर रामू रोहरा ने साल्हेवर पारा निवासी गीतांजलि टंडन की बेटी भारती टंडन, जो वर्तमान में पॉलिटेक्निक कॉलेज रायपुर में अध्ययनरत है, की पढ़ाई में आ रही आवश्यकताओं को तत्परता से पूरा किया।छात्रा की पढ़ाई हेतु आवश्यक ड्राइंग बुक, पेन, कॉपी, ड्राइंग कलर, फाइल व अन्य शैक्षणिक सामग्री की आवश्यकता की जानकारी मिलने पर महापौर रामू रोहरा ने बिना विलंब अपने स्तर पर सभी सामग्री मंगवाकर प्रदान की। इस सहयोग से छात्रा की पढ़ाई में सुविधा मिलेगी और वह आगे बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी।महापौर रामू रोहरा ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा ही समाज के समग्र विकास की नींव है। किसी भी छात्रा की शिक्षा आर्थिक अभाव के कारण बाधित नहीं होनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर महापौर सदैव सहायता के लिए तत्पर रहेंगे ।इस मानवीय पहल के लिए गीतांजलि टंडन और उनके परिवारजनों ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनकी बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए संबल साबित होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!