Uncategorized

वाटर फिल्टर प्लांट में लगी आग, एलटी पैनल और मोटर आये चपेट में, 36 घंटे सप्लाई हो सकती है प्रभावित

जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर पहुंचे प्लांट, तत्काल सुधार हेतु रायपुर से बुलाया जा रहा टेक्निशियन व सामान

प्लांट में हुए ब्लास्ट से बाल-बाल बचा तैनात कर्मचारी

धमतरी । रुद्री नहर किनारे स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में आज सुबह लगभग 9 बजे अचानक मोटर से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते एलटी पैनल में ब्लास्ट हो गया। जिससे प्लांट में खराबी आई और रुटीन वाटर सप्लाई सिस्टम ठप्प हो गया।
बता दे कि फिल्टर प्लांट में कुछ खराबी का अंदेशा होने पर कर्मचारी द्वारा मुआयना किया जा रहा है। इसी दौरान मोटर से धुआं निकलने लगा फिर एलटी पैनल में जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट के दौरान कर्मचारी पास में ही खड़ा था। विस्फोट से चिंगारी व आग की लपटे बिखरी जिससे कर्मचारी बाल-बाल बचा। इसके पश्चात आग बुझाने का प्रयास किया गया। कुछ देर बाद आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन प्लांट के मोटर व एलटी पैनल खराब हो चुके थे। चूंकि प्लांट से शहर भर पानी सप्लाई की जाती है जिससे यह प्रक्रिया ठप्प हो गई। आज सुबह तो शहर में पानी सप्लाई हुआ लेकिन आज शाम फिर रविवार की सुबह-शाम भी पानी सप्लाई बाधित रह सकता है। इस प्रकार पुन: पानी सप्लाई व्यवस्था लगभग 36 घंटे तक प्रभावित हो सकती है। प्लांट में आगजनी की सूचना पर निगम जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर मौके पर पहुंंचे उन्होने स्थिति का जायजा लेकर तत्काल सुधार हेतु रायपुर से आवश्यक सामान मंगवाने के साथ ही टेक्शिनियन भी बुलवाया है। उन्होने कहा कि जल्द से जल्द प्लांट में आई खराबी को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। प्लांट में खराबी के चलते वाटर सप्लाई व्यवस्था प्रभावित होने से शहर में कहीं जल संकट न हो इसलिए आवश्यक स्थानों पर टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!