Uncategorized

विधायक ओंकार साहू रायपुर राजीव भवन में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक में हुए शामिल

 राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में धमतरी  विधायक ओंकार साहू शामिल हुए। बैठक में आगामी शीतकालीन सत्र को लेकर रणनीति तैयार करने और विधानसभा में उठाए जाने वाले मुद्दों पर विस्तृत चर्चा इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रहा। 14 दिसंबर से नया विधानसभा भवन प्रदेश के महत्वपूर्ण सवालों से गूंजेगा, जहां 628 सवालों के साथ सत्र की शुरुआत होगी। बैठक में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तथा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत विशेष रूप से मौजूद रहे। समस्त कांग्रेस विधायको एवं वरिष्ठ नेताओं ने  जनता से जुड़े मुद्दों और राज्य हित के महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। विधायक ओंकार साहू जी ने कहा, शीतकालीन सत्र में धमतरी जिले सहित पूरे प्रदेश के सवाल मुख्य रूप से कानून-व्यवस्था , धान खरीद में दिक्कतें , किसान आत्महत्या करने को मजबूर , खराब सड़कें , अवैध खनन , जंगल की अवैध कटाई , नकली शराब , अवैध प्लॉटिंग , राशन वितरण तथा प्रशासनिक गड़बड़ियों जैसे मुद्दे प्रमुख रुप से शामिल हैं। निश्चित ही विधानसभा में इन महत्वपूर्ण विषयों पर जोरदार बहस होगी, ताकि समस्याओं का समाधान हो और जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति विधानसभा के माध्यम से सुनिश्चित की जा सके।
Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!