प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना देगी मंहगी दवाईयों से राहत, मिलेगा 90 प्रतिशत तक छूट का लाभ
सस्ती कीमत पर गुणवत्ता पूर्ण उत्तम दवाईयां उपलब्ध कराने रत्नाबांधा रोड पर खुला है मेडिकल

दवाईयों के साथ ही सेनेटरी पैड, न्युट्रीशंस व आयुर्वेदिक उत्पादो पर मिल रही भारी छूट
धमतरी। शहर के रत्नाबांधा रोड पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ किया गया है। इससे अब लोगों को मंहगी ब्रांडेड दवाओं के भारी आार्थिक बोझ से राहत मिल पायेगी। उक्त औषधि केन्द्र में 90 प्रतिशत तक दवाईयों व अन्य उत्पादों पर छूट ग्राहकों को दी जाएगी। ज्ञात हो कि डा. दिनेश नाग रत्नाबांधा रोड पर खुले जन औषधि केन्द्र के संचालक है इसका शुभारंभ 15 जुलाई को सांसद व अन्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। केन्द्र निंरतर संचालित है जहां लोग जेनेरिक सस्ती दवाईयां खरीदने पहुंच रहे है। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र में ग्राहकों को 20 से 90 प्रतिशत तक की छूट दवाईयों व अन्य मेडिकेडेड उत्पादो पर मिल रही है। केन्द्र में सर्दी, शुगर, बुखार, बीपी, दर्द निवारक, न्युट्रीशंस जैसे प्रोटीन, विटामिन उत्पादक, आयुर्वेदिक उत्पाद जैसे शिलाजीत, अश्वगंधा, च्वनप्राश बच्चों की दवाईयां, सेनेटरी पैड आदि उपलब्ध है। वैसे तो जन औषधि केन्द्र में 1600 से अधिक प्रकार की दवाईयां रखी जा सकती है। लेकिन शुरुवाती दौर में 200 से अधिक दवाईयां रखी गई है। धीरे-धीरे डिमांड अनुसार दवाईयों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

सस्ती दर दवाईयां उपलब्ध कराना उद्देश्य – डॉ दिनेश नाग
चर्चा के दौरान डा. दिनेश नाग ने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र खोलने का उद्देश्य आम जनता को सस्ती कीमत पर गुणवत्ता पूर्ण उत्तम, दवाईयां उपलब्ध कराना है। केन्द्र में मिलने वाली सभी दवाईयां जीएमपी, डबल्यूएचओ व अन्य मानकों पर खरा पाई जाने वाली दवाईयां है। ब्रांडेड दवाईयों की तुलना में जेनेरिक दवाईयों की गुणवत्ता, प्रभाव व फार्मूले में अंतर नहीं होता लेकिन कीमतों में जमीन आसमान का अंतर होता है। केन्द्र में लोगों से 90 प्रतिशत तक छूट प्रदान किया जा रहा है।
1 रुपये में सेनेटरी पैड
गरीब महिला व युवतियों के लिए मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी पैड का उपयोग करना भी आर्थिक रुप से भारी पड़ता है। क्योंकि मेडिकल में मिलने वाले ब्रांडेड कंपनियों के सेनेटरी पैड के दाम काफी ज्यादा होते है। आज भी समाज में कई ऐसे लोग है जो सेनेटरी पैड अफोर्ड नहीं कर पाते ऐसे लोगों व सभी के लिए काफी कम कीमत पर प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र में 1 रुपये में एक सेनेटरी पैड उपलब्ध है। 4 रुपये में 4 पैड व 10 रुपये में 10 पैड का पैकेज मिलता है।
समान फार्मूला व प्रभाव बस कीमत में अंतर
सामान्यत: लोगों में यह धारना है कि ब्रांडेड दवाईयों ज्यादा असर कारक होती है। अपेक्षाकृत जेनेरिक दवाईयों की। लेकिन हकीकत में ऐसा बिल्कुल नहीं होता। जेनेरिक दवाईयां बिना ब्रांड व ब्रांडिंग के सीधे मिलती है। इसलिए दवाईयों के दाम कम रहते है। वहीं ब्रांडेड कंपनियों की दवाईयां ब्रांडडिंग, एडवाटायजिंग सेल्समेन व डाक्टरों को मंहगे उपहार व मेडिकल स्टोर संचालकों को मोटा कमीशन देने आदि कारणों से दवाईयों के दाम कई गुणा बढ़ जाते है।
इतना अंतर है दवाईयों की कीमत में
बता दे कि भारतीय जन औषधि केन्द्र में मिलने वाली जेनेरिक व सामान्य मेडिकल स्टोर्स पर मिलने वाली ब्रांडेड दवाईयों की कीमत में काफी अंतर होता है। बता दे कि बुखार की पैरासीटामॉल टैबलेटस् अईपी 650 मि.ग्रा, 15 गोलियों की ब्रांडेड दवा 35 रुपये जबकि पीएमबीजेपी की दवा 15 रुपये में, सिट्राजिन हाइड्रोक्लोराइड टैबलेटम् आईपी 10 मि.ग्रा, 10 गोलियाँ ब्रांडेड दवा 19 रुपये जबकि पीएमबीजेपी की दवा 5.50 रुपये, एसीक्लोफेनेक टैबलेटस आईपी 100 मि.ग्रा. 10 गोलियाँ ब्रांडेड दवा 55 रुपये जबकि पीएमबीजेपी की दवा 8 रुपये, पेन्टोप्रेज़ोल गैसट्रो रीजिस्टन्ट टैबलेटम् आईपी 40 मि.ग्रा, 10 गोलियाँ ब्रांडेड दवा 90 रुपये जबकि पीएमबीजेपी की दवा 12.10 रुपये में, कैल्शियम 500 मि.ग्रा और विटामिन डी 3- 500 आईयू टैबलेट्स आईपी, 10 गोलियाँ ब्रांडेड दवा 127 रुपये जबकि पीएमबीजेपी की दवा 8 रुपये में, मोंटेलुकास्ट सोडियम 10 मि.ग्रा और लीवोसोट्रीज़ीन 5 मि.ग्रा टैबलेटम् आईपी ब्रांडेड दवा 147 रुपये जबकि पीएमबीजेपी की दवा 20 रुपये में, पोवीडोन आयोडीन मलहम ब्रांडेड दवा 45 रुपये जबकि पीएमबीजेपी की दवा 15.40 रुपये में, विटामिन बी- कॉम्प्लेक्स फोर्ट ड्रिंक कैप्सूल ब्रांडेड दवा 42 रुपये जबकि पीएमबीजेपी की दवा 9 रुपये में मिलती है।
