Uncategorized
नववर्ष एवं मकर संक्रांति के उपलक्ष में नवकार महिला मंडल द्वारा की गई गौ सेवा

धमतरी। नवकार महिला मंडल द्वारा राष्ट्रीय गौशाला में जाकर गायों को गुड, रोटी, चारा, सभी प्रकार की सब्जी- भाजी गौ माता को खिलाया गया। राष्ट्रीय गौशाला के सभी कार्यकर्ता एवं मजदूरों को भी तिल, लड्डू वितरित किया गया मंडल ने कहा कि 33 करोड़ देवी देवताओं में गौ सेवा उच्च सेवा मानी जाती है एवं गौ रक्षा करना सभी का कर्तव्य है उनकी देखरेख करना भी हमारा ही फर्ज है। इस अवसर पर संतोष मिन्नी ,कुसुम गोलछा, इंदु ,अलका, संजू, दीपा जैन, दीपा छाजेड, ज्योति भंसाली, कंचन चोपड़ा, शशि पीचा, सरला भूरा, अनीता लक्कड़, सुमन छाजेड एवं मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे।
