Uncategorized

गोकुलपुर वार्ड में 600 मीटर सड़क निर्माण का शुभारंभ, ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद

धमतरी शहर के गोकुलपुर वार्ड में अमलतास पुरम से निगम शौचालय, भटगांव रोड धमतरी तक 600 मीटर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ शनिवार को नगर निगम महापौर की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।बताया गया कि सड़क तैयार होने के बाद मुख्य चौक में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और ट्रैफिक दबाव में उल्लेखनीय कमी आएगी। सड़क खुलते ही लोगों की आवाजाही सुगम होगी और वैकल्पिक मार्ग मिलने से शहर का आवागमन और भी व्यवस्थित हो सकेगा।फिलहाल सड़क निर्माण के तहत मुरूम बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे जल्द ही इस मार्ग से गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। महापौर ने कहा कि सड़क के मजबूतीकरण और पक्की निर्माण की प्रक्रिया के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अनुशंसा मिलते ही सड़क को स्थायी रूप से बनाया जाएगा।वार्डवासियों की लंबे समय से उठाई जा रही मांग को देखते हुए नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मार्ग के निर्माण की शुरुआत की है। स्थानीय लोगों ने इसके लिए निगम प्रशासन का आभार जताया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!