Uncategorized
निगम टीम ने नये बस स्टैंड मे अतिक्रमण पर की कार्यवाही, मौके पर पहुंचे महापौर ने व्यापारियों से की व्यवस्था बनाये रखने सहयोग की अपील

आज सुबह नये बस स्टैंड मे अतिक्रमण को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई जिसके चलते इसकी शिकायत नगर निगम मे की गई शिकायत पर निगम टीम कार्यवाही हेतु पहुंची.
बता दे कि नये बस स्टैंड मे कई दुकानदार अपना दुकान बाहर तक लगाकर व्यापार करते हैँ. जिससे बस स्टैंड अतिक्रमण की चपेट मे है जिसके कारण बस स्टैंड अव्यवस्थित रहता है आज निगम टीम द्वारा बुलडोजर लेकर कार्यवाही हेतु पहुंची जहां कई दुकानों का सामान जप्त किया गया साथ ही कई दुकानदारों ने खुद से ही अपना अतिक्रमण हटाया. इस दौरान महापौर रामू रोहरा स्वयं मौके पर पहुँचे और व्यापारियों से चर्चा कर व्यवस्था बनाएं रखने मे सहयोग की अपील की. और व्यापारियों को अपना सामान खुद हटाने के लिए समय दिया.

