Uncategorized

कुरूद पुलिस ने दो अवैध शराब विक्रेताओं पर की कार्यवाही, 38 पौवा देशी शराब जप्त

थाना कुरूद को मुखबिर सूचना मिला कि कुरूद के केनाल रोड छ०ग० महतारी मंदिर के पिछे होण्डा एक्टिवा कमाक सीजी 04 पीएल० 1514 में दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर विक्रय कर रहा है बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही पर उक्त होण्डा एक्टिवा में दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में एक सफेद लाल नीला रंग के पार्सल थैला में कुछ सामान रखकर घुमते हुए मिला जिनसे नाम पता पूछताछ कर रखे सामान का विधिवत् गवाहों के समक्ष आरोपी गण से सफेद लाल नीला रंग के पार्सल थैला जिसमें पान पराग लिखा हुआ है जिसके अंदर 15 पौवा देशी प्लेन, 23 पौवा देशी मशाला शराब कुल 38 नग पौवा देशी शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल भरी हुई सीलबंद जुमला 6.840 बाल्क लीटर कीमती लगभग 2530 रू० एवं आरोपी सुनील साहू के पास से शराब का बिक्री रकम 270 रू० मिला।एवं आरोपी मनोज से प्रयुक्त वाहन स्कूटी होण्डा एक्टिवा कमाक सीजी 04 पीएल० 1514 कीमती लगभग 25000रू० कुल जुमला 27800 रूपये को जब्त कर आरोपी गण के विरूद्ध थाना कुरूद में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पकड़े गए आरोपियों में सुनील साहू पिता निर्मल साहू 18 वर्ष अटल आवास कुरूद,मनोज राम पिता स्व० कृष्णा राम चंद्रवंशी 38 वर्ष अटल आवास कुरूद स्थायी पता ग्राम झरिया थाना मोहम्मदगंज जिला पलामू (झारखंड) है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!