Uncategorized

किसानों को प्रताड़ित करना बंद कर पूरा धान खरीदे सरकार, अन्यथा किया जाएगा आंदोलन- तारिणी

अन्नदाताओं का सम्मान भूल गयी सरकार, किया जा रहा अपमान- विधायक

धमतरी। किसानों से धान कम खरीदने के लिए साय सरकार के द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को प्रताड़ना बंद कर किसानों का पूरा धान खरीदना चहिए अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यह कहना है जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर का। उन्होंने आज राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा कर सरकार पर किसानों के अपमान का आरोप लगाया। इस दौरान विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक गुरुमुखसिंग होरा, लेखराम साहू, शरद लोहाना, मोहन लालवानी, आंनद पवार, योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, राजा देवांगन भी उपस्थित थे। श्रीमती चंद्राकर ने आगे कहा कि जब सरकार ने गिदावरी कराकर सर्वे के बाद एग्रिस्टेक पोर्टल में पंजीयन किया है और फिर निर्धारित मात्रा के अनुसार टोकन काटा है तो फिर उतना धान किसानों से खरीदना चाहिए लेकिन ऐसा करने की बजाए भौतिक सत्यापन के नाम पर किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा। कहीं किसानों पर चोरी का आरोप लगा रहे तो कहीं दबाव बनाकर रकबा समर्पण करवा रहे, मनमानी की हद पार कर दी गयी है। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि सरकार का रवैय्या ऐसा है जैसे किसान चोरी कर धान बेचने के लिए ला रहे है जबकि अन्नदाताओं ने पूरी मेहनत कर धान उत्पादन किया है। सरकार अन्नदाताओं का सम्मान भूल गयी है। सरकार को सभी किसानों का टोकन काटना चाहिए, खरीदी की लिमिट व तिथि बढ़ाना चाहिए, वादे अनुसार 21 क्विंटल धान खरीदना चाहिए, अगर गुरुवार तक किसान हित में निर्णय लेकर व्यवस्था नहीं सुधारा गया तो आन्दोलन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!