Uncategorized

नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर धमतरी में उत्साह, घड़ी चौक में मिठाई वितरण व आतिशबाजी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कर्मठ नेता श्री नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पूरे देश के साथ-साथ धमतरी जिले में भी हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर धमतरी शहर के प्रमुख घड़ी चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाँटकर खुशी जाहिर की तथा आतिशबाजी कर इस ऐतिहासिक क्षण का स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि श्री नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना संगठन की विचारधारा, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई गति मिलेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि नितिन नवीन का अध्यक्ष पद पर चयन पार्टी के लिए गर्व का विषय है। उनका अनुभव और कार्यशैली कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देगी और भाजपा जनसेवा के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
जिला महामंत्री राकेश साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि नितिन नवीन का नेतृत्व भाजपा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला सिद्ध होगा। वहीं महामंत्री महेंद्र पंडित ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी की नीतियाँ और कार्यक्रम जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुँचेंगे।इस अवसर पर कविंद्र जैन ने कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन और सरकार दोनों स्तर पर जनहित के कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।वही चेतन हिंदुजा ने कहा कि नितिन नवीन का नेतृत्व युवाओं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा तथा देश को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।घड़ी चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!