भखारा नगर पंचायत के मिनी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न, अध्यक्ष ज्योति जैन ने झंडा फहराया

नगर पंचायत के मिनी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन थी। जिन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
इसके पश्चात विजय प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा करने वाले 20 व्यक्तियों एवं संस्थाओं का सम्मान किया गया। भव्य झांकियों ने सभी का मन मोह लिया, जिनकी अध्यक्ष द्वारा सलामी ली गई। मैदानी नृत्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।विद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा लगभग 20 मंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नगर विकास हेतु मार्गदर्शन एवं अपने कार्यकाल में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधायक अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन और प्रेरक प्रयास से सभी कार्य पूरे करने का सम्बल मिलता है।झंडारोहण पश्चात् राष्ट्र गान, राष्ट्र गीत, राज्य गीत हुआ। अलग-अलग विशेष रूप से देशभक्ति पर आधारित थीम पर छात्र-छात्राओं ने रोचक प्रस्तुतियां दी। जिसका दर्शकों ने भरपूर मनोरंजन उठाया।प्रतिभागियों ने सामाजिक संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारीगण, प्राचार्य एवं शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में नागरिक, महिलाएं तथा स्कूली एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतिभागियों और दर्शकों ने भठेली मड़ई होने के बावजूद शाम तक कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
प्रतियोगिता भी, अवार्ड भी, अध्यक्ष की नवीन सोच
लम्बे समय बाद विधायक प्रतिनिधि हरख जैन एवं अध्यक्ष ज्योति जैन के सकारात्मक सोच एवं पहल पर कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से खेल मैदान में हुआ जिसे लेकर सबमें उत्साह था। सी एम ओ और टीम ने पूरे निर्देशित कार्यों को जबाबदारी से अंत तक संभाला। साथ ही प्रथम बार सभी को मोमेंटो प्रतीक चिन्ह प्रदान किये गये। मार्च पास्ट में इस बार प्रतियोगिता रखी गयी थी। जिसमें शानदार अवार्ड से प्रथम गैलेक्सी स्कूल, द्वितीय शासकीय मिडिल स्कूल भठेली एवं तृतीय सर्वोदय स्कूल को ट्रॉफी दिया गया। संचालन का दायित्व सी पी धनकर कार्यक्रम संचालन, मार्च पास्ट रवि ठाकुर, सांस्कृतिक कार्यक्रम बी पी गोस्वामी ने शानदार संभाला।सी एम ओ संतोष विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया।
*विशिष्ट सामाजिक कार्यकर्त्ता सम्मानित हुए*
सम्मानित होने वाले व्यक्तियों में कुलदीप साहू,दानेश्वर साहू,तवेन्द्र चौरे,मेघराज सोन,समीर गौर,कु. गरिमा साहू,टकेश्वर पुरी गोस्वामी,राहूल सार्वा,ताराबाई मारकण्डे,कुशराज सोन,घनश्याम यादव,लेखा साहू,गोविन्द यादव,सुकालू राम साहू एवं रास डण्डा टीम,
सुरेश साहू,रवि ठाकुर,सी.पी.धनकर,उषा साहू शिक्षिका,जानेश्वरी केतवानी,स्व. त्रिलोचन बर्मन,डॉ. रमेश यदू
,शिशिर सेठिया,माधुरी डडसेना का विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान हेतु अभिनन्दन करने शामिल हैं।
विशिष्ट उपस्थिति रही
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि हरख जैन,उपाध्यक्ष विष्णु साहू सहित,पुष्पलता देवांगन पूर्व नप अध्यक्ष,प्राचार्य चौधरी, विनोद साहू, हेमनारायण सिंह गौर,हुपेंद्र सोन,भरत नाहर, रामगोपाल देवांगन, झम्मन साहू, अविनाश गौर, छबिलाल निर्मलकर, हितेंद्र साहू,डॉ मोहन हरदेल,टकेश्वर पुरी गोस्वामी,भूपेंद्र यादव, डुमेंद्र गैंगबेर,मेघनाथ साहू,चांदनी साहू, भूपेश्वरी चंदेल, गौतमी पटेल, खेमलता साहू, जितेंद्र साहू, विदेशी राम साहू,कृपाल साहू,संतोषी निषाद,दिनेश यादव, सुरेन्द्र बेड़गे,मनीष साहू,परदेशी कँवर शेखर सिन्हा, चंद्रप्रकाश साहू, शोभा राम साहू, चोवा ढीढी, पुरनेश्वर साहू, बिंदु शर्मा सभी पार्षद, प्राचार्य गण, शिक्षक शिक्षिका गण, गणमान्य नागरिक गण आदि समारोह के साक्षी बने।

