Uncategorized

मगरलोड पुलिस कि कार्यवाही:अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार,39 पौव्वा शराब, मोटर सायकल व नकदी जप्त, भेजा गया जेल

थाना मगरलोड पुलिस द्वारा देहात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खैरझिटी निवासी एक व्यक्ति मोटर सायकल में रखकर अवैध शराब बिक्री कर रहा है।की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची एवं मुखबिर द्वारा बताए गए मोटर सायकल सीटी-100 क्रमांक सी.जी.04 एल.क्यू. 2780 को पकड़कर जांच की गई। जांच के दौरान आरोपी लोकनाथ साहू पिता स्व. हीरालाल साहू 55 वर्ष, निवासी ग्राम खैरझिटी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.) के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी मोटर सायकल में रखे 39 पौव्वा देशी प्लेन शराब, प्रत्येक पौव्वा में 180-180 एमएल शराब भरी हुई, कुल 7.020 लीटर शराब बरामद की गई।बरामद शराब की कीमत 3120रुपये, अवैध शराब बिक्री की रकम 680 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त एक नग पुरानी मोटर सायकल कीमत 15,000 रुपये इस प्रकार कुल जप्त मशरूका की कीमत 18,800 रुपये आँकी गई है।
उक्त जप्ती के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना मगरलोड मे धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पश्चात आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!