Uncategorized

शारीरिक अक्षम चन्द्रहास को मिली ट्रायसाइकिल

हरख जैन के विशेष प्रयास से मिला सहारा


भखारा। समाज कल्याण विभाग की पहल एवं कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में शारीरिक रूप से पैरों और कमर अक्षम चंद्रहास (पिताझ्र कुंदन साहू) को ट्रायसाइकिल प्रदान की गई। विगत कुछ समय पहले दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उनके पैरों में तकलीफ हो गई थी जिसके चलते उन्हें कहीं जाने में परेशानी हो रही थी।इस कार्य में हरख जैन के विशेष प्रयास सराहनीय रहा । कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद भोजराज नाग, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जैन, समाज कल्याण उप संचालक डॉ. मनीषा पाण्डेय, आमदी नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में चंद्रहास को ट्रायसाइकिल प्रदान की गई।ट्रायसाइकिल मिलने से चंद्रहास के आवागमन में आसानी होगी और वह आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम और बढ़ सकेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!