Uncategorized

जाम नाली से बीमारियों की आंशका, सदर दक्षिण वार्डवासियों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन


धमतरी। नाली निकासी व्यवस्था ठीक नहीं होने कारण स्वच्छता बदहाल होने की शिकायत लेकर सदर दक्षिण वार्डवासी नगर निगम पहुंचे व महापौर से भेंटकर समस्या बताई। सदर दक्षिण वार्डवासी गीता सारथी, शालिनी सारथी, संतोष कुमार, नरेश, ललिता, कांति बाई, संतोषी, सवित्री, मुस्कान, जानकी आदि ने बताया कि वार्ड में स्थित सारथी पारा में सार्वजनिक शौचालय है। इसके ठीक सामने सावित्री बाई के घर के गली में स्थित नालियों की नियमित सफाई नही होती है। इससे निकासी अभाव में नाली का गंदा पानी गली में ठहरे रहता है। इसमें तेजी से मच्छर पनपने लगे है। इससे मलेरिया, डेंगू सहित अन्य बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। गली में गंदा पानी जाम होने से आवागमन करने कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। यदि जल्द इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो स्थिति और विकट होने के आसार है। इसे देख प्रभावितों ने जल्द समस्या का निराकरण कराने की मांग को लेकर महापौर रामू रोहरा को ज्ञापन सौंपा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!