Uncategorized

पार्षद कोमल सार्वा ने वार्ड क़े आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मितानिन दीदियो को आरोग्य सेवा समिति के लिये निःशुल्क भेंट किया ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक ब्लड प्रेशर मशीन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला महिला बाल विकास विभाग द्वारा सामुदायिक भवन में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन दीदीयों की उपस्थिति में सामाजिक क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ का सम्मान किया गया. साथ ही वृहद महतारी वंदन सम्मेलन कराया गया जिसमे राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्यामतराई की हितग्राही मातृशक्ति से फोन वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की इस शुभ दिवस को और भी प्रेरणा दायी बनाने के लिये ब्राह्मण पारा वार्ड के पार्षद कोमल सार्वा ने अपने वार्ड के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मितानिन दीदियो को आरोग्य सेवा समिति के लिये निःशुल्क ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक ब्लड प्रेशर मशीन भेंट किया. जिससे वे वार्ड के रक्त चाप वाले मरीजों का ब्लड प्रेशर समय समय पर चेक कर सके. इस कार्य से प्रसन्न होकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रेणुका सोनी मितानिन दीदी श्रीमती सावित्री कुम्भकार,श्रीमती उर्वशी कुम्भकार आरोग्य सेवा समिति की सदस्य श्रीमती तुलेश्वरी रजक,श्रीमती सेवती रजक,श्रीमती हेमीन देवदास श्रीमती ममता कुम्भकार एवं महिला बाल विकास ने पार्षद कोमल सार्वा का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!