Uncategorized

भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने निज निवास पर लगाया पार्टी का ध्वज

कार्यकर्ताओं को दी भाजपा स्थापना दिवस की बधाई


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने अपने निज निवास पर पार्टी का ध्वज लगाकर संगठन के सिद्धांतों और राष्ट्र सेवा के संकल्प को पुन: सुदृढ़ किया, इस अवसर पर उन्होंने पार्टी की गौरवशाली यात्रा को स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं को समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने अपने संदेश में सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है, जिसने सदैव राष्ट्र सेवा, सुशासन और विकास को अपना मूल मंत्र बनाया है। 6 अप्रैल का यह दिवस हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक दिवस है, भारतीय जनता पार्टी ने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और सेवा भाव के बल पर ही आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने का गौरव हासिल किया है। हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि हम संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!