Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर भखारा नगर पंचायत में श्रमिकों व कर्मचारियों का हुआ सम्मान

भखारा। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर नगर पंचायत भखारा में श्रमिकों एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सभी कर्मचारियों का गुलाल, तिलक एवं नारियल भेंट कर स्वागत किया गया तथा मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया और शेष के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया।
अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कहा कि श्रमिक और कर्मचारी नगर की व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम और समर्पण से ही नगर का विकास संभव हो पाता है। नगर पंचायत हमेशा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
सीएमओ हरि पांवरिया ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और अनुशासन से ही प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से संचालित होते हैं। उन्होंने समर्पण के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया और समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया। विधायक प्रतिनिधि हरख जैन ने कहा कि श्रमिक वर्ग समाज की नींव है। उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी है। शासन की योजनाओं का लाभ कर्मचारियों तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उपाध्यक्ष विष्णु साहू ने कहा कि कर्मचारियों के सम्मान से ही सकारात्मक कार्य वातावरण बनता है। इस अवसर पर प्रभारी शोभा साहू, कमलेश साहू, चंद्र प्रकाश साहू, शेखर सिन्हा, देवेंद्र कंवर, संजय साहू सहित सफाई कर्मी, स्वच्छता दीदी और सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!