Uncategorized

माया खंडेलवाल एवं डॉ. नेमी खंडेलवाल ने कराई शीतल मठा सेवा

सुपुत्र डॉ. लवी एवं पुत्रवधू डॉ. मधु के वैवाहिक जीवन के 10 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ सेवा एवं मानवता से जुड़ा विशेष आयोजन


धमतरी। तपती गर्मी में राहगीरों को शीतलता एवं राहत प्रदान करने हेतु रत्नाबांधा रोड स्थित बंधन बैंक के पास शीतल मठा सेवा का आयोजन किया गया।यह सेवा आयोजन श्रीमती माया खंडेलवाल एवं डॉ. नेमी खंडेलवाल द्वारा अपने सुपुत्र डॉ. लवी खंडेलवाल तथा पुत्रवधू डॉ. मधु (माधुरी) खंडेलवाल के वैवाहिक जीवन के 10 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर सपरिवार आयोजित किया गया।सेवा कार्य के दौरान नन्हे श्रेयान ने अपनी मधुर एवं मोहक आवाज़ मे स्नेहपूर्वक मठा पिलाया, जिसने सभी का मन मोह लिया। विशेष रूप से डॉ. नेमी खंडेलवाल एवं डॉ. लवी खंडेलवाल ने ई-रिक्शा, ऑटो एवं मोटरसाइकिल में बैठे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों तक स्वयं जाकर मठा पहुंचाया। इस अवसर पर विशेष सहयोगी के रूप में श्रीमती प्रभा रावत, गोपाल शर्मा, राज जैन, वर्षा खंडेलवाल, सुलेखा जोशी, धनश्री जोशी, सुमन शर्मा, रजनी भारद्वाज, सुभाष मलिक, डॉ. सरिता दोशी, रिज़वान अली, राजा एवं संतोष उपस्थित रहे तथा सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!