महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में नाकेबंदी कर 378.060 किलो गांजा किया गया जब्त:गांजा की कीमत 01 करोड 89 लाख 03 हजार रूपये 12 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही

तकनीकी, सटीक सूचना एवं मुस्तैदी के कारण गांजा तस्करी के नए तरीके को पुलिस ने किया फेल
बाहर से फेरीवाले(स्ट्रीट वेंडर्स) ‘अंदर से नशे के सौदागर’: रायपुर रेंज पुलिस ने नाकाम किया तस्करी का शातिर तरीका
गांजा तस्करों द्वारा गांजा तस्करी का नया नया शातिर पैतरा अपनाया जा है, रेंज पुलिस हर नये पैतरो को नाकाम करते आ रही है। इसके पूर्व एम्बुलेंस, केला परिवहन की आड़ में तस्करी, मुवर्स एण्ड पैकर्स का उपयोग कर तस्करी के बाद अब यह कपड़ा फेरीवाले बनकर कपडे के ढेर के आड़ मे मादक पदार्थ गांजा का तस्करी करते पुलिस की गिरफ्त में है। रायपुर रेंज के जिला महासमुंद, धमतरी व जिला गरियाबंद के ओडीसा राज्य से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में लगातार वाहन चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है।रायपुर रेंज के जिला महासमुंद पुलिस ने आज अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के एक बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे 215 किलोग्राम गांजे के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बसना पुलिस ने 5 मोटरसाइकिलें कतार में ओडीसा से महासमुंद की ओर आ रही थी सभी आरोपी फेरीवाले कपड़ों के विक्रेता होने का दिखावा करके गांजा की तस्करी कर रहे थे। तस्करों ने अपनी-अपनी बाइक की पिछली सीट पर एक कम्पार्टमेंट (लोहे का जाला) बनवाया हुआ था। बाहर से देखने में ऐसा लगे कि वे सिर्फ़ सड़क पर कपड़ा बेचने वाले (स्ट्रीट वेंडर्स) हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा उड़ीसा के बालिगुड़ा से लाया जा रहा था। इसी प्रकार से एक अन्य प्रकरण में 23 किलो गांजा अनुमानित किमत 11 लाख 50 हजार रूपये के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार कि किया गया है।थाना कोमाखान पुलिस ने उड़िसा से महासमुन्द की ओर एक मोसा.मोसा. होण्डा साईन क्रमांक एम.पी. 65 टी.सी. 0292 में सवार 02 ब्यक्ति को टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर, रोककर आरोपीयों से करीब 9 किलो 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया।गिरफ्तार आरोपी मेताप टाटिया (20 वर्ष), निवासी- बोरानी, पो० जामकोटा, तहसील पुनासा, जिला खंडवा (म.प्र.)। रमेश चौहान(30 वर्ष), निवासी- खेड़ी सावलीगढ़, पो० खेड़ीसावलीगढ़, जिला बैतूल (म.प्र.),राजू कुमावत टाकिया (25 वर्ष), निवासी- खेड़ी सावलीगढ़, पो० खेड़ी सावलीगढ़, जिला बैतूल (म.प्र.),दीपक राजपूत (27 वर्ष), निवासी- ग्राम हसेंरा, तहसील मढौडा, थाना मदनपुर, जिला ललितपुर (उ.प्र./म.प्र. बॉर्डर), प्रकाश बंजारा(23 वर्ष), निवासी- टपरा पठारी, थाना रायसेन, जिला रायसेन (म.प्र.),मोहम्मद रिहान पिता मोहम्मद नईम 37 साल निवासी वार्ड 29 पुरानी बस्ती, लवकुष विद्यालय शहडोल म.प्र. हाल लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनुपपुर म.प्र., मनोज सिंह पिता गोरेलाल उम्र 36 साल निवासी लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनुपपुर म.प्र.,चंद्रशेखर पिता प्रेमलाला एकनाथ उम्र 22 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र, जितेन्द्र पिता आशाराम यादेनकर 24 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र,विकास पिता मौरेश्वर एकनाथ 19 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र शामिल है.
आरोपियों से 247 किलोग्राम गांजा अनुमानित कीमत 1,23,50,000 रुपये (एक करोड़ तेईस लाख पचास हजार रुपये),07 मोटरसाइकिलें अनुमानित कीमत 4,40,000 रुपये, मोबाईल 06 नग अनुमानित कीमत 54,000 रुपये, अन्य- गांजा छिपाने के लिए मोटरसाइकिलों की सीट के पीछे बंधे 05 नग लोहे के जाले कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 1,28,44,000 रुपये (एक करोड़ अठ्ठाईस लाख चैवालिस हजार रुपये) है.
रायपुर रेंज के जिला धमतरी में वाहन चेकिंग के दौरान 131.005 किलो गांजा तस्करी करते गांजे के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा जप्त किया गया।एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।3 मोटरसाइकिलें कतार में ओडीसा से फेरीवाले कपड़ों के विक्रेता होने का दिखावा करके गांजा की तस्करी कर रहे थे। तस्करों ने अपनी-अपनी बाइक की पिछली सीट पर एक कम्पार्टमेंट (लोहे का जाला) बनवाया हुआ था। बाहर से देखने में ऐसा लगे कि वे सिर्फ़ सड़क पर कपड़ा बेचने वाले (स्ट्रीट वेंडर्स) हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा उड़ीसा से लाया जा रहा था। जिससे पता चलता है कि यह एक प्रकार का संयुक्त गिरोह है जो इस नये तरीके से अलग अलग दिशाओं इस नये तरीके से गांजा तस्करी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियो मे.राजेश ओबनी पिता गुलाब ओबानी 20 निवासी खेड़ीसमलीगढ़ थाना खेड़ी जिला बैतूल मध्यप्रदेश, दौलत सिंह पिता रामू सिंह 19 वर्ष निवासी – ग्राम टपरा पठारी थाना रायसेन जिला रायसेन मध्यप्रदेश, 1 विधि से संघर्षरत बालक
आरोपियों से 131 किलोग्राम गांजा अनुमानित कीमत 67,50,000 रुपये (छठसठ लाख पचास हजार रुपये)। 3 मोटरसाइकिलें अनुमानित कीमत 1,80,000 रुपये,मोबाईल 3 नगअनुमानित कीमत 30,000 रुपये,नगदी रकम 1000 रूपये। कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 69,61,000 रुपये (उन्हत्तर लाख इकसठ हजार रूपये।)जुमला जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 1,98,05,000 रुपये (एक करोड अनठानबे लाख पाॅच हजार रूपये) जब्त किया गया.