Uncategorized

सुशासन तिहार में सारंगपुरी पहुंचे महापौर रामू रोहरा,बोले जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

धमतरी। सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम सारंगपुरी में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम महापौर रामू रोहरा शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान महापौर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा की भावना के साथ कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। शासन की मंशा है कि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर न्याय व सुविधाएं मिलें। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराया जाए।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क मरम्मत, राशन कार्ड, पेंशन एवं अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। महापौर ने कहा कि सरकार विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में क्षेत्र में और अधिक विकास कार्य किए जाएंगे।
सुशासन तिहार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा शिविर लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा कई हितग्राहियों को प्रमाण पत्र एवं योजना संबंधी लाभ भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर प्रशासन को और अधिक जनहितैषी बनाना रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!