Uncategorized

अनियंत्रित फायर ब्रिगेड चढ़ी क्रूजर वाहन पर चालक की मौत, बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त युवक की मौत,दो गंभीर

धमतरी। धमतरी से सिहावा मार्ग में सोमवार की दोपहर दो बड़े हादसे हुए हैं, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना डोंगाडुला के पास हुई जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना केरेगांव के पास की है जिसमें तूफान वाहन में नगरी फायर ब्रिगेड की गाड़ी चढ़ गई इसमें भी एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, छिपली निवासी वीरेश पटेल (16 वर्ष) पिता अरुण पटेल एवं दीपक विश्वकर्मा पिता महेंद्र विश्वकर्मा सोमवार दोपहर डोंगाडुला से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान डोंगाडुला से कुछ दूरी आगे उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी वाहन से टकराने के बाद बाइक सड़क किनारे लगे तार के घेराव में फंस गई, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को नगरी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए धमतरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि धमतरी ले जाते समय रास्ते में वीरेश पटेल ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दीपक विश्वकर्मा का उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही नगरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
नगरी से धमतरी की ओर जा रही नगर पंचायत नगरी की फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुधवार शाम करीब 5 बजे केरेगांव-गट्टासिली मार्ग स्थित खतरनाक मोड़ पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार फायर ब्रिगेड वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी क्रूजर वाहन से जा टकराई ।हादसा इतना भयावह था कि अग्निशमन वाहन क्रूज़र के ऊपर ही चढ़ गया। दुर्घटना में फायर ब्रिगेड चालक मनोज उर्फ राजू साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर पंचायत नगरी की फायर ब्रिगेड नियमित कार्य से धमतरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान गट्टासिली मोड़ के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और फायर ब्रिगेड सड़क किनारे खड़ी क्रूजर से जा भिड़ी। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायल कंडक्टर को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं चालक राजू साहू को गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मृत घोषित किया गया।दुर्घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर सड़क को फिर से चालू कराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!