Uncategorized

12 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चित्रा अष्टांग योग केंद्र द्वारा पर 21 मई से 21 जून तक 21 स्थानों में विशेष योग शिविर का आयोजन

नगर के पूरे 40 वार्ड के लोगों तक योग के प्रति जागरूकता लाने का है अभिनव प्रयास

आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकाल अभ्यास के साथ साथ सर्वसुलभ सूर्य नमस्कार का अभ्यास भी कराया जा रहा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हटकेशर धमतरी स्थित चित्र अष्टांग योग केंद्र के द्वारा जिला प्रशासन एवं नगर निगम के मार्गदर्शन एवं सहयोग से 21 मई से 21 जून तक लगभग 21 स्थान में विशेष योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जैसा कि विदित है सुशासन तिहर 1 मई से 10 जून तक का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत नगर पालिक निगम धमतरी के विभिन्न वार्डों में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है इसी क्रम में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को दृष्टिगत रखते हुए योग शिविर का आयोजन सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर स्थलों में प्रात हा 7:30 बजे से 8:30 बजे तक किया जा रहा है.योग शिविर को सुचारू रूप से संचालित करने तथा वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति थी सुनिश्चित करने व योग के प्रति जन जागरूकता प्रसारित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है उपरोक्त हेतु डॉक्टर दिनेश नाग संचालक श्री गायत्री आरोग्यं (आयुष) पॉली क्लीनिक ने बताया कि संबंधित वार्ड के पार्षद जनप्रतिनिधि को पूर्व सूचित कर वार्डों में प्रचार प्रसार हुआ मुनादी कराकर योग शिविर में नागरिकों की उपस्थिति हेतु अपील की जा रही है.उपरोक्त शिविर में डॉक्टर दिनेश नाग एवं टीम के द्वारा आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा 21 जून विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया जा रहा है साथ ही साथ कम समय में भी हम योग के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ रखना के लिए संधि संचालन सूक्ष्म व्यायाम एवं विशेष योगाभ्यास के साथ सूर्य नमस्कार भी सिखाया जा रहा है ज्ञात हो की सूर्य नमस्कार एक विशेष आसनों का समूह है जिसे महिला पुरुष बच्चे बड़े सभी लोग कर सकते हैं और इसके नियमित अभ्यास से शरीर मन दोनों स्वस्थ रहता है। नियमित योग अभ्यास से हमारा शरीर में लचीलापन आता है, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
इस शिविर में खड़े होकर किए जाने वाले आसन जैसे ताड़ासन, पर्वतासन,वृक्षासन, पद-हस्तासन ,बैठकर किए जाने वाले आसन जैसे वज्रासन, शशांक आसन, उष्ट्रासन,पद्मासन पीठ के बाल लेटकर किए जाने वाले आसन स्वासन मकरासन उत्तानपादासन नुकसान पवनमुक्तासन वह पेट के बाल लाकर किए जाने वाले आसन शलभासन ,भुजंगासन, धनुरासन आदि का अभ्यास कराया जा रहा है ।साथ ही साथ योग के साथ आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा शरीर को स्वस्थ रहने की विधि एवं प्राथमिक उपचार की विधि भी लोगों को बताई जा रही है।इस शिविर में जनप्रतिनिधि के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक, बच्चे ,बड़े एवं महिलाओं की उपस्थिति आ रही है! जिससे लोगों में योग आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हो रही है
लोगों में इस आयोजन को लेकर बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है इस शिविर का समापन 21 जून विश्व योग दिवस के दिन सामूहिक रूप से योगाभ्यास करके मनाया जायेगा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!