रुपनारायण सिन्हा जी के निधन से योग जगत को क्षति–प्रेम मगेन्र्द

सिन्हा समाज धमतरी के पूर्व अध्यक्ष प्रेम मगेन्र्द ने कहा कियोग आयोग के अध्यक्ष आदरणीय रुपनारायण सिन्हा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका जाना योग जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
सिन्हा जी ने योग को केवल आसन और प्राणायाम तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे जन-जन के जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोग अध्यक्ष के रूप में उन्होंने योग शिक्षा, प्रशिक्षण और शोध को नई दिशा दी। गांव-गांव तक योग शिविर, विद्यालयों में योग की अनिवार्यता और युवाओं को योग से जोड़ने के उनके प्रयास सदैव याद रखे जाएंगे।
उनका सरल स्वभाव, कर्मनिष्ठा और योग के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर को विश्व मंच पर सम्मान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार व उनके असंख्य अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे
छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा एवं कलार समाज के गौरव रूपनारायण सिन्हा जी को कलार समाज जिला धमतरी की ओर से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि
कलार समाज के गौरव रूपनारायण सिन्हा जी का अकास्मिक निधन हो जाना अपुर्णक्षती है वे हमेशा राष्ट्र प्रेम और समाजिक जागरूकता के प्रति प्रमुखता से बात रखते थे और एक बात जो हमेशा उनकी वाणी से मुखरीत होती थी की मैं काष्ट के लिए नहीं राष्ट्र के लिए जिता हूं यह बात हमेशा स्वजातीय जनों के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होती थी जब भी समाजिक कार्यक्रम में धमतरी उनका आगमन होता था तो समाजिक विकास की भावनाओं को जागृत करते थे सामाज मे शिक्षा के क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापार के क्षेत्र में विकास करें हर व्यक्ति आर्थिक रूप से मजबूत हो इस बात पर हमेशा जोर देते थे सिन्हा जी बाल्यकाल से ही संघ की कार्यशैली से प्रभावित होकर संघ से जुड़ गए और काफी लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में अपनी सेवाएं दिए भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री के रूप में भी सेवा दिए और जनवरी 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा देकर वर्तमान सरकार की ओर से सम्मान दिया गया रूपनारायण सिन्हा जी सहज-सरल हृदय और मिलन सार थे उनकी द्वारा किए गए कार्य समाजिक पटल पर हमेशा बनी रहेगी उनका असमय जाना अपुर्णीय क्षती है
कालीदास सिन्हा संरक्षक जिला धमतरी कलार समाज चन्द्रहास सिन्हा अध्यक्ष कलार समाज जिला धमतरी गणराज सिन्हा उप मंत्री जिला कलार समाज धमतरी रामजी सिन्हा संरक्षक मंडल धमतरी संतोष कुमार सिन्हा मंडलेश्वर धमतरी मंडल यशवंत सिन्हा सचिव धमतरी मंडल कलार समाज हेमशंकर सिन्हा कोषाध्यक्ष धमतरी मंडल कलार समाज परमेश्वरी सिन्हा अध्यक्ष महिला मंच
नंदनी सिन्हा सचिव महिला मंच
सुलोचना सिन्हा कोषाध्यक्ष महिला मंच
शीतेश सिन्हा अध्यक्ष युवा मंच
मुरली सिन्हा सचिव युवा मंच
जगमोहन सिन्हा कोष निरीक्षक जिला कलार समाज
सीताराम गजेन्द्र प्रचार मंत्री जिला कलार समाज
शशीकांत सिन्हा प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजू कामता सिन्हा प्रांतीय कोषाध्यक्ष महिला मंच रामसेवक सिन्हा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य
टिकेंद्र गजेन्द्र पुर्व राजनीतिक प्रकोष्ठ
दयाराम सिन्हा सुरेश सिन्हा भुवन सिन्हा सोहन सिन्हा
समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी, क्षेत्राधिकारी, ग्राम प्रमुख स्वजातीय जन निखिल सिन्हा समाज सेवक ने श्रद्धांजलि अर्पित किए
