Uncategorized
धर्मप्रेमी समाजसेवी और भाजपा कार्यसमिति सदस्य पँ राजेश शर्मा ने प्रतिभा शाली युवा शिवराम साहू का सम्मान कर किया उत्साह वर्धन
जिस पर शिव और राम की कृपा वो कभी हार नही मानता- पँ. शर्मा

धमतरी के धर्मप्रेमी समाजसेवी और भाजपा कार्यसमिति सदस्य पँ राजेश शर्मा ने प्रतिभा शाली युवा शिवराम साहू का सम्मान कर उत्साह वर्धन किया.शिवराम एक हाथ से विकलांग है, उसके पिता का स्वर्गवास हो चुका है, गरीबी अभावों के साथ जीवन का संघर्ष है, लेकिन शिवराम का मनोबल हिमायल जैसा ऊंचा है।शिवराम एथलेटिक्स में नेशनल मेडल जीत चुके है, फुटबाल में डिस्ट्रिक्ट लेवल प्लेयर है, नत्थूराम जगताप स्कूल में पढ़ने वाले शिवराम अपने क्लास में टॉपर भी है।पँ राजेश शर्मा ने कहा कि जिस पर शिव और राम दोनों की कृपा हो वो कभी हारता नही और शिवराम कहलाता है।इस मौके पर नगर निगम सभपति कौशल्या देवांगन, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, पार्षद कुलेश सोनी, पिंटू यादव, मुकेश शर्मा, योगेश रायचूर, और विकास शर्मा भी उपस्थित रहे।
