भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है – नागेंद्र शुक्ला
पूर्व नगरी नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा- जनकल्याणकारी योजनाओं से गांव-शहर में विकास को मिल रही नई रफ्तार
अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान श्री शुक्ला ने क्षेत्र में कराए अनेक विकास कार्य, शासन की योजनाओं का कराया बेहतर क्रियान्वयन

नगरी । पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से नगरी सहित पूरे क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।
नागेंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, सड़क निर्माण, स्वच्छता अभियान और अन्य विकास योजनाओं ने आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी पहल की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि विकास कार्यों को गति देने का प्रयास लगातार जारी है।
उल्लेखनीय है कि श्री शुक्ला के नगर पंचायत अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में अनेक विकास कार्य कराए गए और शासन की योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया। सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता अभियान, जीर्णोद्धार, स्ट्रीट लाईट, सौन्र्दयीकरण, आवास योजना सहित आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे नगरवासियों को सीधा लाभ मिला। बता दे कि जब श्री शुक्ला को नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष के रूप में सेवा करने का अवसर मिला, तो उन्होंने नगर के समग्र विकास को अपनी प्राथमिकता बनाया। शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, पेंशन योजना, राशन कार्ड योजना का पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाया गया। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि लोगों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाना भी होना चाहिए।
नगर पंचायत नगरी के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की विष्णुदेव साय सरकार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से आज अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुँच रहा है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद विकास कार्यों में और तेजी आई है। डबल इंजन की सरकार का लाभ जनता को मिल रहा है। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है।