Uncategorized

सहकारिता समाज में दुर्बल, कमजोर, निर्धन वर्ग के लोगों की लाठी है- डॉ दीक्षित

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर कार्यशाला संपन्न

धमतरी- अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के साथ ही केंद्र शासन में सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने पर जिला सहकारी संघ धमतरी द्वारा नवीन महिला हाथकरघा बुनकर सहकारी समिति भटगांव में एकदिवसीय कार्यशाला 4 जुलाई को महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक केंद्र भटगांव में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ऋषभ देवांगन पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी, जयंती ध्रुव सदस्य जनपद पंचायत धमतरी, फागूराम साहू सरपंच ग्राम पंचायत भटगांव, दीप्ति देवांगन अध्यक्ष नवीन महिला हाथकरघा बुनकर सहकारी समिति भटगांव, डॉ. ए एन दीक्षित प्रवक्ता तथा बड़ी संख्या में महिला बुनकर समिति के मातृशक्ति सदस्यों व कृषकों की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन व राज्य गीत पश्चात अतिथियों के स्वागत उपरांत प्रारंभ किया गया। डॉ दीक्षित ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में सहकारिता के सिद्धांतों एवं विचारों का प्रचार, सहकारी समितियों के कार्यों की समीक्षा, समितियों को और अधिक जनोन्मुख एवं लाभकारी बनाने के उपायों पर विचार करना होता है। आज से 5 वर्ष पूर्व 2021 में 6 जुलाई को भारत में केंद्र सरकार के अंतर्गत पृथक सहकारिता मंत्रालय का गठन पहली बार किया गया था। इस गठन के 5 वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष इसे राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के रूप में 29 जून से 6 जुलाई तक मनाया जा रहा है। आप सभी जानते हैं कि सहकारिता समाज में दुर्बल, कमजोर, निर्धन वर्ग के लोगों की लाठी है। ये कमजोर एवं निर्धन सदस्य सहकारिता के माध्यम से मिलजुल कर अपनी समिति बना सकते हैं और बाजार की ताकतों का सामना करते हुए अपने व्यवसाय का संचालन कर अपने सदस्यों के हितों में वृद्धि करते हैं। यह सहकारिता कृषि, दुग्ध, मत्स्य, वनोंपज, व बुनकर सहकारिता के रूप में हो सकती है। और भी अनेक क्षेत्र हैं, जहां सहकारिता के माध्यम से व्यवसाय सफलतापूर्वक किया जा रहा है। पर्यटन, परिवहन, चीनी उत्पादन, राइस मिल जैसी अनेकानेक व्यवसाय सहकारिता के माध्यम से संचालित हो रहे हैं। प्रदेश में अभी 284 प्राथमिक बुनकर सहकारी समितियां हैं जो अपेक्स बुनकर संघ रायपुर से संबद्ध है।कार्यक्रम में जयंती ध्रुव ने अपने उद्बोधन में आज के इस कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का संचालन संघ प्रबंधक ए पी गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन बुनकर समिति भटगांव के प्रबंधक हीरेश देवांगन ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!