विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं विधायक अजय चंद्राकर से नगर निगम धमतरी के एल्डरमेनो ने की सौजन्य भेंट
धमतरी के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों और नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर हुई सकारात्मक चर्चा

धमतरी। नगर निगम धमतरी के एल्डरमैन अशोक सिन्हा,श्रीमती प्राची सोनी,श्रीमती रितिका यादव,अरविंदर मुंडी,श्रीमती सीमा चौबे, दिलीप पटेल,विजय सिंह ठाकुर,भागवत यादव ने राजधानी रायपुर पहुंचकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह तथा पूर्व मंत्री एवं वर्तमान कुरुद विधायक अजय चंद्राकर से सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर एल्डरमैन ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान धमतरी नगर के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों और नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जनप्रतिनिधियों से जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा विकास कार्यों को गति देने का आह्वान किया। वहीं विधायक अजय चंद्राकर ने धमतरी के समग्र विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
एल्डरमैन ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन एवं स्नेह प्राप्त होने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से धमतरी के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से नगर में विकास की गति और तेज होगी।