Uncategorized

नगर निगम आयुक्त अरुण वर्मा ने संभाला निगम का कार्यभार, निगम अधिकारियों ने किया पुष्प गुच्छ से स्वागत

नगर पालिका निगम धमतरी के आयुक्त के रूप में अरुण वर्मा अपर कलेक्टर ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करते ही निगम के अधिकारियों ने नए आयुक्त का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। आयुक्त के स्वागत के दौरान उपायुक्त पीसी सार्वा, कार्यपालन अभियंता महेंद्र जगत, लेखा अधिकारी दीपक शर्मा, उप अभियंता लोमश देवांगन, मिशन मैनेजर शशांक मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के लिपिक प्रमेश पेनदरिया, स्वास्थ्य विभाग से तरुण गजेंद्र, कर्मचारी संघ की ओर से मंगलू निर्मलकर, मोहम्मद शेर खान आदि मौजूद रहे। निगम आयुक्त ने प्रभारी आयुक्त पीसी सार्वा से कार्यभार ग्रहण किया। आयुक्त ने पहले दिन नगर निगम केविभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और म विभागों के अधिकारी,कर्मचारियों से उनके कार्य के बारे में जानकारी ली। कार्यभार ग्रहण करते ही आयुक्त ने महापौर रामू रोहरा से सौजन्य भेंट की और विकास कार्यों पर संक्षिप्त चर्चा की। आयुक्त को बधाई देने महापौर परिषद के सदस्य भी पहुंचे और उन्होंने भी पुष्प कुछ से आयुक्त का स्वागत किया। इधर विभिन्न एजेंसियों ने भी आयुक्त के कार्य भार ग्रहण करने पर बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!