Uncategorized

धारदार हथियार से युवक के गले व अन्य हिस्से मे वार कर की गई जघन्य हत्या,जाँच मे जुटी पुलिस

कुरुद थाना अंतर्गत ग्राम नारी पुल के पास आज सुबह 9 बजे हुई हत्या

आज एक हत्या की वारदात हुई जिसमे कुछ अज्ञात हत्यारो द्वारा धारदार हथियार से एक व्यक्ति पर कई वार कर हत्या कर दी गई.
मिली जानकारी के अनुसार कुरुद थाना अंतर्गत ग्राम नारी पुल के पास आज सुबह 9 बजे एक युवक नीरज साहू पिता खुमान साहू 27 वर्ष निवासी कुंडेल के गले व शरीर के अन्य हिस्सों मे कई वार धारदार हथियार से किये गए हैँ. प्रारम्भिक तौर ऐसा प्रतीत हो रहा हैँ कि किसी कैंची से हमला किया गया हो पुलिया मे कैंची का रेपर भी मिलना बताया जा रहा हैँ. हालांकि घटना स्थल से कोई औजार बरामद नहीं हुआ हैँ.साथ ही पुलिया पर कई जगह खून के धब्बे मिले हैँ. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच मे जुट गई हैँ. शुरुवाती जाँच मे सामने आया हैँ कि मृतक नीरज का गाँव के ही कुछ युवकों से विवाद था ऐसे मे इस एंगल की गंभीरता से जाँच की जा रही हैँ. मृतक नीरज अपने पिकअप से गांव गांव जा कर चावल बेचने का काम करता था उसके साथ एक युवक हमाल व कर्मचारी के रूप मे काम करता था. बताया जा रहा हैँ की वह भी आज काम पर नहीं आया हैँ ऐसे मे इस एंगल की भी पड़ताल की जा रही हैँ.माना जा रहा हैँ कि जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त मे होंगे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!