Uncategorized

मंगल प्रवेश के दौरान साध्वी जनों का पूर्व सभापति व निगम लोक निर्माण सभापति ने स्वागत कर लिया गया आशीर्वाद

धर्म की धरती पर संयम, त्याग एवं तपस्या का लिखा जाएगा फिर एक नया अध्याय-: विजय मोटवानी


धमतरी। शहर में चतुर्मास के लिए विहार करते जैन साध्वी जनों रत्ननिधि श्री जी म.सा. एवं अन्य साध्वियों का नगर में मंगल प्रवेश करने के पश्चात बालक चौक स्थित जैन मंदिर से धर्ममय वातावरण में शोभायात्रा इतवारी बाजार स्थित मंदिर के लिए निकाली गई। जैन समाज की शहर में निकली इस दिव्य एवं आध्यात्मिक शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए मठ मंदिर चौक में नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, निगम लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी, पार्षद कुलेश सोनी, कोमल सार्वा,पिन्टू यादव, पप्पू सोनी, राहुल सोनी,समाजसेवी प्रमुख रूप से उपस्थित है इन सभी ने साध्वीजनों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए शहर के लिए इस गौरवशाली क्षण बताया विजय मोटवानी ने कहा है कि धर्म की नगरी में त्याग ,तपस्या एवं संयम का नूतन अध्याय इस चातुर्मास में जुड़ गया है जो निश्चित ही क्षेत्र की सुख शांति एवं समृद्धि को मजबूती प्रदान करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!