Uncategorized
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा ने शहीद खिलेश कुमार ध्रुव को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

धमतरी- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा आज ग्राम शंकरदाह पहुँचकर आईटीबीपी के शहीद जवान खिलेश कुमार ध्रुव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्री होरा ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहीद खिलेश कुमार ध्रुव का राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण और सर्वोच्च बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके त्याग और बलिदान को देश हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद रखेगा। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी शहीद जवान को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।