बढ़ते विद्युत उपभोक्ताओं व लोड को देखते हुए धमतरी चेम्बर आफ कॉमर्स द्वारा की गई शहर को दो जोन बांटने की मांग
पदाधिकारियों द्वारा शहरवासियों व व्यापारियों की विद्युत समस्याओं से विभाग के कार्यपालन अभियंता को कराया अवगत, सौंपा ज्ञापन
धमतरी। छग चेम्बर आफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्रीज के धमतरी ईकाई द्वारा आज कार्यपालन अभियंता छ.ग. विद्युत मंडल धमतरी को ज्ञापन सौंपकर धमतरी शहर को 2 जोन में बांटने एवं सुचारु बिजली व्यवस्था बनाने की मांग की गई।
सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है धमतरी शहर अब जनसंख्या के बढ़ते क्रम पर है एवं विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या भी बढ़ते क्रम में है पूर्व में धमतरी शहर में जनसंख्या को देखते हुए, खपत को देखते हुए व्यवस्था दी गई थी किन्तु वर्तमान में उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लोड भी बढ़ रहा है, किन्तु 1 जोन होने के कारण संसाधनों की कमी का दंश शहर के नागरिकों, व्यापारियों एवं विभागों को भुगतना पड़ रहा है। अब शहर में दूसरे जोन की आवश्यकता दिख रही है। जिससे संसाधन भी बढ़ेंगे, स्टाफ भी बढ़ेंगे, वर्तमान में आपके पास 1 फ्यूज आफ कॉल की उपलब्धता है जिसके कारण समय पर घटना स्थल पर पहुंचने में समय लगता है। वर्तमान में देखा गया है कि ट्रांसफार्मरों में सर्किट भी नहीं है जिसके कारण किसी बड़ी दुर्गघटना होने की आशंका है। मेंटेनेंस ना कर पाना, विभाग के पास संसाधन की कमी, स्टॉफ की कमी यह साफ नजर आता है। अत: जनहित के लिए उक्त मांग रखी जा रही है।
