Uncategorized

जनप्रतिनिधियों की आपसी खींचतान से विकास कार्य प्रभावित, जिला कलेक्टर से नगर निगम के विकास की उम्मीद – सत्येंद्र (विशु) देवांगन

धमतरी। नगर निगम के उपनेता प्रतिपक्ष सत्येंद्र (विषु) देवांगन ने कहा कि नगर पालिक निगम धमतरी में जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी तालमेल के अभाव का सीधा असर शहर के विकास कार्यों पर पड़ रहा है। सत्ता पक्ष की आंतरिक खींचतान और मतभेदों के कारण अनेक जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जबकि इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। जनता ने अपने प्रतिनिधियों को शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं के लिए चुना है, लेकिन दुर्भाग्यवश वर्तमान में जनहित के मुद्दों की अपेक्षा आपसी विवाद अधिक दिखाई दे रहे हैं। इससे विकास कार्यों की गति धीमी हुई है और नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षद दल सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता की आवाज़ बनकर सड़क से सदन तक हर जनसमस्या को मजबूती से उठाता रहेगा। हमारा उद्देश्य केवल विरोध करना नहीं, बल्कि शहर के विकास को गति देना और नागरिकों को उनकी मूलभूत सुविधाएँ दिलाना है। श्री देवांगन ने कहा कि नगर निगम से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित जनहित के विषय अब भी समाधान की प्रतीक्षा में हैं। ऐसे में जिले के मुखिया कलेक्टर के ऊपर नगर निगम के विकास, लंबित कार्यों के निराकरण एवं जनहित के मामलों में गंभीरता से हस्तक्षेप कर शीघ्र और निष्पक्ष निर्णय सुनिश्चित करने नगर की जनता आशा भरी नजरों से देख रहे हैं वही माननीय कलेक्टर महोदय के दूरगामी सोच, सटीक योजना और दृढ़ इच्छाशक्ति का असर अब धमतरी नगर निगम के विकास कार्यों में साफ दिखाई देने लगा है। जनहित के मुद्दों पर उनकी संवेदनशीलता और विकास को गति देने के प्रशासनिक प्रयासों से महत्वपूर्ण कार्यों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुई है जिसकी चर्चा अब शहर के चौक-चौराहों से लेकर आम जनता के बीच होने लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षद दल जनहित के प्रत्येक मुद्दे पर सजग है और शहर के विकास के लिए रचनात्मक सुझावों के साथ संघर्ष भी जारी रखेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!