सिटी कोतवाली एवं अर्जुनी पुलिस ने की अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही
दो आरोपी गिरफ्तार, शराब व नगदी सहित 27,510 की सामग्री जब्त

थाना सिटी कोतवाली धमतरी एवं थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिंधी समाज के शमशान घाट के सामने नहर नाका दानीटोला वार्ड धमतरी के पास एक व्यक्ति शराब की बिक्री कर रहा है की सुचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी दीव्यांशु सिंह, निवासी गोकुलपुर, धमतरी को अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते गवाहों के समक्ष पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 53 पौवा देशी शराब, कीमत 4,240 रूपये, 01 नग मोबाइल फोन, कीमत 20,000 रूपये तथा बिक्री रकम 1,760 रूपये, कुल 26,000 रूपये की सामग्री जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना मिली की काटी तालाब सामुदायिक भवन के सामने राजीव नगर अछोटा में एक व्यक्ति शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर तत्काल अर्जुनी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी भूपेन्द्र देवांगन, निवासी राजीव नगर अछोटा, थाना अर्जुनी को अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 15 पौवा देशी शराब, कीमत 1,200 रूपये एवं बिक्री रकम 310 रूपये, कुल 1,510 रूपये जब्त कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
