Uncategorized

दानीटोला स्कूल में विकास की नई सौगात, प्रार्थना शेड निर्माण का 9.96 लाख का भूमिपूजन

जो कहा, उसे जमीन पर उतारना ही हमारी राजनीति की पहचान : महापौर रामू रोहरा

धमतरी। दानीटोला स्कूल में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रार्थना शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर रामू रोहरा ने किया। शेड निर्माण से विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा सहित विभिन्न आयोजनों के दौरान सुविधा मिलेगी।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि हमारी राजनीति केवल घोषणा और भाषणों की राजनीति नहीं, बल्कि काम को जमीन पर उतारने की राजनीति है। जनता ने भरोसा जताया है, इसलिए हर जरूरतमंद क्षेत्र तक विकास पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर वर्षों तक सिर्फ बातें करने वालों और काम को धरातल पर उतारने वालों के बीच अंतर अब धमतरी की जनता खुद देख रही है। स्कूलों में सुविधाओं का विस्तार हो या शहर की सड़क, नाली और मूलभूत सुविधाएं—हर काम को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
महापौर ने कहा, हमने जो कहा है, उसे पूरा करके दिखा रहे हैं। विकास की रफ्तार अभी थमने वाली नहीं है। धमतरी के हर वार्ड और हर वर्ग तक विकास पहुंचाना हमारा संकल्प है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!