Uncategorized
विहंगम योग संत समाज के रक्तदान शिविर पहुंचे लेखराम साहू, रक्तदाताओं का जताया आभार

विहंगम योग संत समाज के तत्वाधान में स्वर्वेद कथा के प्रवर्तक संत श्री विज्ञान देव जी महाराज के जन्मोत्सव अवसर पर विश्व व्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत धमतरी जिला मुख्यालय धमतरी में मानस सेवा ब्लड एवं कंपोनेंट सेंटर में विहंगम योग संत समाज जिला धमतरी के द्वारा रक्तदान शिविर के आयोजन में करीब 100 रक्तदाताओं के द्वारा रक्तदान किया गया.
इस अवसर पर लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली कहां की गरीब वर्गों के लिए इस समाज द्वारा बहुत बड़ी पहल की जा रही है जिससे खून की जरूरत पड़ने वाले लोगों को रक्तदान की सुविधा उपलब्ध हो यह कार्यक्रम पूरे भारत के हर जिले में किया जा रहा है यह बहुत गौरव की बात है और युवा वर्ग इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं

