Uncategorized

जीवन में ऊर्जा और आनंद का संचार करता है खेल – उमेश साहू

धमतरी। ग्राम लीलर के युवाओं के द्वारा दो दिवसीय कबड्डी खेल का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि के रूप में पहुंचे जिला सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा गंगरेल मंडल के अध्यक्ष उमेश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा की जीवन में खेल से हमारे मस्तिष्क में नई ऊर्जा का संचार होता है और साथ ही साथ मनोमस्तिष्क को भी तरोताजा करता है जिससे हमारा जीवन प्रसन्नचित होता है और हम सुखमय होते हैं। आज के भागम भाग के समय में आज किसी के पास अपने लिए समय नहीं है लेकिन यह खेल हमें अपने लिए समय निकालने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने समिति के सदस्यों का आभार माना कि उन्होंने आम जनमानस के लिए ऐसे मन को रोमांचित करने वाले आयोजन को किए हैं और वह निरंतर प्रतिवर्ष ऐसे आयोजनों को करते रहें साथ ही साथ समाज के लिए उपयोगी रचनात्मक कार्यों को भी वह लगातार करते रहे। डीपेंद्र साहू ने भी अपना विचार रखते हुए आम जनमानस से अपील किया कि आयोजक समिति को आम जनमानस की तरफ से ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की आवश्यकता है समितियों के मनोबल को बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि वह आगे और भी अन्य विषयों पर रचनात्मक कार्य करते हुए समाज को एक नई दिशा में ले जाने हेतु प्रेरित हो सके। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के युवा तुर्क व भाजपा गंगरेल मंडल के युवा मोर्चा के महामंत्री धर्मराज सिन्हा, अशोक सिन्हा, सूर्य नेताम पूर्व जनपद सदस्य, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!