Uncategorized

वृद्धा ने पीया जहर, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। कुरूद क्षेत्र में दो अलग अलग गांव में से एक में फांसी लगाकर युवक तो दूसरी तरफ जहर खाकर वृद्धा ने की अपनी जान दी। मिली जानकारी के अनुसार कुरुद थाना के ग्राम उमरदा के एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर व ग्राम खैरा के 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार उमरदा निवासी डिकेश साहू उर्फ मोनू पिता राजेश साहू जो छोटा सा होटल चलाता था साथ ही मां शीतला धुमाल पार्टी का संचालक भी था। इस युवक ने रविवार की रात्रि 9 बजे अपना काम समेट कर घर लौटा। खाना खाने के बाद टहलने के नाम पर घर से बाहर निकला। काफी देर बाद जब युवक घर नही लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। तकरीबन रात 1 बजे गांव के ही पानी टँकी की सीढ़ी के नीचे उसका शरीर फांसी के फंदे में लटका हुआ मिला। जिसकी सूचना परिजनों ने गांव वालो के साथ कुरूद पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है जिसकी विवेचना पुलिस कर रही है। दूसरी घटना में ग्राम खैरा की एक बुजुर्ग महिला फेंकन बाई साहू पति प्रेमाराम ने भी स्वास्थ्य गत परेशानियों के चलते घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। बेहोशी की हालत में परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल कुरूद में दाखिल कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की माने तो महिला काफी दिनों से बीमार थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!